समस्तीपुर में ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिस से अभद्र व्यवहार, युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर में एक युवक को महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना थानेश्वर मंदिर के पास फुट ओवरब्रिज के नजदीक हुई। युवक के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Samastipur News: समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के थानेश्वर मंदिर के पास फुट ओवरब्रिज के नजदीक सोमवार को ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक घटहो थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव का रहने वाला बताया गया है. उसके खिलाफ नगर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से किया अभद्र व्यवहार
जानकारी के अनुसार, सोमवार को थानेश्वर स्थान मंदिर के पास फुट ओवरब्रिज के नजदीक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थीं. इसी दौरान आरोपित युवक ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया.
महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया. बाद में उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.
नगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसके विरुद्ध नगर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें
Darbhanga News: संजय झा ने एयरपोर्ट टर्मिनल, बस स्टैंड समेत विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









