समस्तीपुर: शादी समारोह में जा रही महिला को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News woman-shot-injured-admitted-private-clinic-mystery-case

प्रतीकात्मक फोटो

Samastipur News: समस्तीपुर के एक निजी क्लिनिक में गोली से घायल महिला को संदिग्ध हालात में भर्ती कराया गया. महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले लोग फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गोली से घायल एक महिला को शहर के मोहनपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. हैरानी की बात यह रही कि महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले लोग उसे भर्ती कराने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी.

क्लिनिक संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस

क्लिनिक में घायल महिला की स्थिति और उसके साथ आए लोगों के अचानक गायब होने पर अस्पताल प्रबंधन को मामला संदिग्ध लगा. इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला की पहचान करने में जुट गई.

जबड़े में फंसी मिली गोली

जांच के दौरान घायल महिला की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के भागवतपुर वार्ड संख्या-05 निवासी रूखसाना खातून के रूप में हुई. वह मो. इंसार की पत्नी हैं. चिकित्सकों के अनुसार महिला के जबड़े में गोली फंसी हुई है और उसका इलाज जारी है. पहचान होने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.

शादी समारोह में जाने के दौरान हुई घटना

महिला के देवर अशफाक ने बताया कि रूखसाना खातून एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने वैशाली जिले के चिकनौटा जा रही थीं. इसी दौरान बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा हाईवे के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी. घायल होने के बाद कुछ लोग उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर लेकर पहुंचे.

रहस्य बनी हुई है पूरी घटना

पुलिस के मुताबिक अभी तक गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हो सकी है. साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि महिला को किन परिस्थितियों में निशाना बनाया गया. महिला को अस्पताल में भर्ती कराने वाले मो. आसिफ नामक व्यक्ति की तलाश की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन