समस्तीपुर: बाजारों में अवैध कब्जों से लोगों का चलना मुश्किल, बढ़ी लोगों की परेशानी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News vidyapatinagar-road-encroachment-traffic-problem

प्रतीकात्मक तस्वीर

Samastipur News: विद्यापतिनगर में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बाजारों में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है. फुटपाथ पर कब्जे के कारण हादसों का खतरा बढ़ा है. लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: विद्यापतिनगर प्रखंड में सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. गांव से लेकर बाजार तक कई जगहों पर सड़क किनारे अवैध कब्जे और अस्थायी दुकानों के कारण आम लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. हालत यह है कि चौड़ी और पक्की सड़कें भी अब सिकुड़ती नजर आ रही हैं, जिससे हर दिन जाम और हादसों का खतरा बना रहता है.

सड़क किनारे बढ़ता जा रहा अवैध कब्जा

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो दशकों से सड़क की जमीन पर लगातार कब्जा किया जा रहा है. बजरंग चौक से विद्यापतिधाम मुख्य सड़क तक कई जगहों पर सड़क और फुटपाथ की जमीन पर पक्के निर्माण कर लिए गए हैं. इससे पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बाजारों में हर वक्त जाम की स्थिति

मऊ और बाजिदपुर बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या सबसे ज्यादा गंभीर हो गई है. सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानें, ठेले और अवैध कब्जों के कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई है. बाजार क्षेत्र में दिनभर जाम लगा रहता है और लोगों को निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है.

आंदोलन के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बार आवाज उठाई जा चुकी है. सीपीआई नेता और अधिवक्ता ब्रजकिशोर सिंह ने भी कई बार आंदोलन कर प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है.

हादसों का खतरा बढ़ा

फुटपाथ पर कब्जा होने की वजह से लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं. इससे छोटे-बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाने और सड़क को खाली कराने की मांग की है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन