समस्तीपुर: अभाविप का व्यक्तित्व विकास शिविर शुरू, नि:शुल्क प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News Abvp bhagini nivedita personality development camp for girls

कार्यक्रम में मौजूद अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व अन्य

Samastipur News: महिला कॉलेज में अभाविप के व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य आगाज हुआ.छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिथिला पेंटिंग, इंग्लिश स्पोकन और योग सहित कई विधाओं का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: स्थानीय महिला महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम के तहत ‘भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर’ का भव्य उद्घाटन किया गया.समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ.मनोज कुमार सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ.स्मिता झा, प्रांत सह मंत्री अनुपम कुमार झा और सुश्री शालू कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशी देव ने की.

बेटियां सिर्फ डिग्री लेने नहीं, भारत का भविष्य गढ़ने आई हैं: डॉ.मनोज सिंह

मुख्य अतिथि डॉ.मनोज कुमार सिंह ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बेटियां यहाँ सिर्फ डिग्री लेने नहीं, बल्कि भारत का भविष्य गढ़ने आई हैं.उन्होंने भगिनी निवेदिता का उदाहरण देते हुए कहा कि किताबी ज्ञान से पेट भर सकता है, पर चरित्र से राष्ट्र बनता है.वाणी में ओज, विचारों में तेज और हृदय में भारत माता को बसाना ही सच्चा व्यक्तित्व विकास है.उन्होंने अभाविप के ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण’ के ध्येय की सराहना की.

सिलाई, स्पोकन इंग्लिश और मिथिला पेंटिंग का मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

प्रांत उपाध्यक्ष डॉ.स्मिता झा ने बताया कि शिविर में छात्राओं को सिलाई-कढ़ाई, संगीत, मिथिला पेंटिंग, ब्यूटी पार्लर, इंग्लिश स्पोकन, योग, पत्रकारिता, नृत्य एवं व्यक्तित्व विकास का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा.शालू कुमारी ने बताया कि यह शिविर विगत 4 वर्षों से कॉलेज में सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है.इस अवसर पर केशव माधव, शुभम, प्रिंस सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं.कार्यक्रम का संचालन शाम्भवी कुमारी ने किया.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन