10 प्रखंड परियोजना प्रबंधक के वेतन में कटौती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 10:59 PM
जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने ई-शिक्षा कोष के पोर्टल पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग का फोटो अपलोड नहीं करने पर 10 प्रखंड परियोजना प्रबंधक का वेतन कटौती किया है.
समस्तीपुर : जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने ई-शिक्षा कोष के पोर्टल पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग का फोटो अपलोड नहीं करने पर 10 प्रखंड परियोजना प्रबंधक का वेतन कटौती किया है. कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में स्पष्टीकरण भी किया गया है. इसमें उजियारपुर प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधक आशीष रंजन, मो. अजीमुद्दीन, मोहिउद्दीनगर के रविशंकर कुमार, पटोरी के सरसीज शेखर, पूसा के चंदन कुमार, हसनपुर के आशीष मल्लिक, कल्याणपुर के आनंद अभिनंदन, अभय कुमार, रोसड़ा के मनीष कुमार, सरायरंजन के रौशन कुमार शामिल है. जिले के सरकारी विद्यालयों में प्रतिदिन होने वाले विद्यालय निरीक्षण और प्रधानाध्यापक के वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक की तस्वीर आठ प्रखंडों में ई-शिक्षा कोष के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया. विभागीय आदेश का अनुपालन नहीं करना कार्य के प्रति लापरवाही एवं उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना का द्योतक है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को पिछले दिनों समीक्षा के क्रम में जिला का परफाॅरमेंस काफी खराब रहने पर फटकार लगायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










