नाराज ग्रामीणों ने जनवितरण दुकान पर जमकर किया हंगामा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Oct 2024 10:52 PM

विज्ञापन

राशन- केराेसिन वितरण में गड़बड़ी से नाराज लाभार्थियों ने प्रखंड के महमदा-बलुआ सीमा के निकट डीलर के यहां जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

पूसा : राशन- केराेसिन वितरण में गड़बड़ी से नाराज लाभार्थियों ने प्रखंड के महमदा-बलुआ सीमा के निकट डीलर के यहां जमकर हंगामा किया. नतीजतन घंटों राशन वितरण कार्य प्रभावित रहा. उपभोक्ता बीते चार महीने से राशन देने के नाम पर कथित रूप से अंगूठा लगवाने कर राशन नहीं दिये जाने, वजन कम देने, निर्धारित मात्रा के अनुरूप गेहूं व चावल नहीं देने समेत कई अन्य आरोप लगा रहे थे. हंगामा की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष श्रेया कुमारी के नेतृत्व में दारोगा बीके सिंह, सअनि गोरखनाथ सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे. लोगों को शांत कराकर वितरण कार्य शुरू कराया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि डीलर अंगूठा लगाने के बाद ही राशन का उठाव होने का बहाना बनाकर बीते चार महीने से राशन लोगों को नहीं दे रहे हैं. इसमें कई लोग तीन तो कई लोग चार माह के राशन से वंचित हैं. विरोध करने वाले को चुपके से राशन देकर मुंह बंद कर दिया जाता है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर समुचित कार्रवाई की जायेगी. दूसरी ओर लोजपा रामविलास प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम पंचायत राज कुबौली राम भी राशन केरोसिन मामले में और जगह से अलग नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन