रोसड़ा में भाकपा की बैठक में पदयात्रा व दिल्ली रैली की तैयारियों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

भाकपा की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

रोसड़ा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नगर कमिटी की बैठक हुई, जिसमें आगामी 8 अगस्त की पदयात्रा और 1 सितंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में शहर की जलजमाव जैसी जनसमस्याओं पर भी आवाज उठाई गई।

विज्ञापन

Rosera CPI Meeting: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नगर कमिटी, रोसड़ा शाखा की बैठक गुरुवार को महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक में आगामी पदयात्रा, दिल्ली रैली की तैयारियों और शहर की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

8 अगस्त की पदयात्रा में शामिल होंगी उषा सहनी

बैठक की अध्यक्षता मनोज महतो ने की, जबकि संचालन अमरनाथ भारती ने किया. नगर सचिव लक्ष्मण पासवान ने कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.

पर्यवेक्षक रामबाबू यादव ने बताया कि 6 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली पार्टी की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने बताया कि 8 अगस्त की पदयात्रा में पार्टी की पूर्व एमएलसी उषा सहनी भी शामिल होंगी.

एक माह में समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

बैठक को संबोधित करते हुए मो. सईद अंसारी ने आगामी 1 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली की तैयारियों पर चर्चा की.

नगर परिषद सदस्य अमरनाथ भारती ने रोसड़ा शहर में जलजमाव की गंभीर समस्या उठाते हुए कहा कि यदि एक माह के भीतर स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर परिषद कार्यालय के समक्ष आंदोलन करेगी.

नल-जल योजना की बदहाल स्थिति पर चिंता

राखी देवी ने वार्ड संख्या 9 में नल-जल योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंचने और नाले के अभाव में हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया. उन्होंने पार्टी से इस समस्या को प्रमुखता से उठाने की मांग की.

बैठक में नीलम देवी, मिला देवी, सरोजनी देवी, सुमित्रा देवी, मो. अहमद, रामचंद्र यादव, रुमल यादव, अमेरिका देवी और कुरैशा खातून सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:

तीन वारंटी समेत एससी-एसटी एक्ट की फरार महिला अभियुक्त गिरफ्तार


विज्ञापन
Manoj Kumar Thakur

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन