किसानों को ससमय सरकारी निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने की जरूरत: डीएम
प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा
समस्तीपुर के बिरौली कृषि विज्ञान केंद्र में पैक्स सदस्यों के लिए उर्वरक प्रबंधन पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ. डीएम रौशन कुशवाहा ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और मिट्टी के पीएच स्तर को संतुलित करने के लिए प्राकृतिक खेती पर जोर दिया.
PACS Training: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली में पैक्स सदस्यों की उर्वरक अनुज्ञप्ति के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन समस्तीपुर के डीएम रौशन कुशवाहा ने किया.
किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने पर जोर
मुख्य अतिथि डीएम रौशन कुशवाहा ने कहा कि खरीफ और रबी दोनों मौसम में किसानों को सरकारी निर्धारित मूल्य पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि किसानों तक उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना पैक्स सदस्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.
उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम को कृषि उत्पादन बढ़ाने में उपयोगी बताते हुए कहा कि अब मिट्टी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. लगातार बढ़ रहे मिट्टी के पीएच स्तर को संतुलित करने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना होगा. उन्होंने कृषि में नई तकनीकों को अपनाकर टिकाऊ खेती की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की.
वैज्ञानिकों ने बताई प्रशिक्षण की रूपरेखा
कार्यक्रम की शुरुआत में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. एम.एल. मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रशिक्षण की रूपरेखा व उद्देश्य की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पैक्स सदस्यों को उर्वरकों के वैज्ञानिक प्रबंधन और किसानों तक उनकी समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दक्ष बनाना है.
कई वैज्ञानिक और प्रशिक्षु रहे मौजूद
कार्यक्रम में डॉ. धीरु कुमार तिवारी, ई. विनीता कश्यप, भारती उपाध्याय, सुमित कुमार सिंह, वर्षा कुमारी सहित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कर्मचारी और प्रशिक्षु उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें:
स्कूल गेट पर शिक्षिका से दिनदहाड़े सोने की चेन झपटी, बाइक सवार फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










