होम थिएटर में छिपाकर लाई जा रही 75 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपित, बरामद मादक पदार्थ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर थाना क्षेत्र से 75 ग्राम हेरोइन के साथ एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने हेरोइन को होम थिएटर के साउंड बॉक्स के अंदर छह साबुनदानियों में छिपा रखा था. पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा.

विज्ञापन

Drug Smuggler Arrested: नगर थाना क्षेत्र के बारहपत्थर मुहल्ला स्थित डीआरएम चौक के समीप बुधवार देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 75 ग्राम हेरोइन के साथ एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया. आरोपी ने हेरोइन को होम थिएटर के साउंड बॉक्स के अंदर छह साबुनदानियों में छिपाकर रखा था.

विज्ञापन

संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी नितेश कुमार के रूप में हुई है. नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि एसटीएफ, मद्यनिषेध विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से सूचना मिली थी कि अवध-असम एक्सप्रेस से एक व्यक्ति हेरोइन लेकर समस्तीपुर पहुंच रहा है.

सूचना के बाद दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर नगर थाना पुलिस, अंचलाधिकारी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने डीआरएम चौक के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया.

होम थिएटर के अंदर छिपाकर रखी थी हेरोइन

जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया. तलाशी में उसके कार्टन में रखे होम थिएटर के अंदर छह साबुनदानियों में पैक 75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई.

असम से लाकर महनार में करनी थी सप्लाई

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हेरोइन असम से खरीदकर लाया था और महनार-जंदाहा रोड पर आरजे नामक व्यक्ति को इसकी डिलीवरी देने वाला था.

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस दूसरे संदिग्ध की तलाश में छापेमारी कर रही है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है.

यह भी पढ़ें:

स्कूल गेट पर शिक्षिका से दिनदहाड़े सोने की चेन झपटी, बाइक सवार फरार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन