स्कूल गेट पर शिक्षिका से दिनदहाड़े सोने की चेन झपटी, बाइक सवार फरार
सरायरंजन के स्कूल गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका से सोने की चेन झपटी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Chain Snatching: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरपुर एलौथ के बाहर गुरुवार को दिनदहाड़े एक शिक्षिका से सोने की चेन झपट लिए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
स्कूल पहुंचते ही बदमाशों ने बनाया निशाना
पीड़िता शिक्षिका रागिनी कुमारी ने मुसरीघरारी थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह विद्यालय में प्रवेश करने के लिए पहुंची थीं. इसी दौरान स्कूल गेट के बाहर एक कबाड़ी दुकान के सामने हरपुर एलौथ गांव की ओर से आए दो बाइक सवार उनके पास पहुंचे.
आवेदन के अनुसार, बाइक चालक उनकी ओर वाहन सटाने लगा. वह खुद को बचाने के लिए पीछे हटीं, तभी पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली.
शोर मचाने पर भी फरार हो गए बदमाश
घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन दोनों बदमाश तेज रफ्तार से मुसरीघरारी चौक की ओर फरार हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बदमाश पल्सर बाइक पर सवार थे. इनमें से एक ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
शिक्षिका ने पुलिस से सोने की चेन बरामद करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके.
यह भी पढ़ें:
कार पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने वाले तथाकथित वाहन मालिक और चालक गिरफ्तार, जेल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए