नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू, शाहपुर पटोरी समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और सुपौल के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह 16 कोच वाली ट्रेन सहरसा, खगड़िया, बरौनी, वाराणसी और प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

विज्ञापन

New Delhi Supaul Special Train: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04072/04071) के परिचालन का निर्णय लिया है. यह स्पेशल ट्रेन सहरसा, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी और प्रयागराज के रास्ते चलेगी.

16 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे. इनमें तृतीय एसी के 3 कोच, स्लीपर के 8 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं.

नई दिल्ली से सुपौल का समय

गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 30 सितंबर तक प्रतिदिन रात 9:35 बजे (21:35) नई दिल्ली से खुलेगी. दूसरे दिन रात 10:10 बजे शाहपुर पटोरी, फिर बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा होते हुए तीसरे दिन सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी.

सुपौल से नई दिल्ली का समय

गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 7:45 बजे सुपौल से प्रस्थान करेगी. यह सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और सोनपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है. इससे दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा.

यह भी पढ़ें: मोरवा में जल संकट गहराया, खराब सरकारी चापाकलों की नहीं हुई मरम्मत


विज्ञापन
Aman Gautam

लेखक के बारे में

By Aman Gautam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन