समस्तीपुर में लोन रिकवरी एजेंट को स्कॉर्पियो से घसीटा, पटना में इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में लोन रिकवरी एजेंट की दर्दनाक मौत। स्कॉर्पियो से कुचलने के बाद पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम। जानिए घटना का पूरा सच।

विज्ञापन

समस्तीपुर: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धुरलख गांव में लोन रिकवरी के लिए पहुंची कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की टीम के एक कर्मी को ऋणकर्ता द्वारा स्कॉर्पियो से घायल करने का आरोप है. मंगलवार को पटना के हायर सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर रानी टोल निवासी बालेश्वर मिश्रा के 54 वर्षीय पुत्र संजीव मिश्रा के रूप में हुई है.

विज्ञापन

घटना को लेकर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौली पूर्वी निवासी रविंद्र प्रसाद महतो ने मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें धुरलख गांव के वार्ड-10 निवासी मेघु पंडित के पुत्र दीपक कुमार को नामजद किया गया है.

बैंक के निर्देश पर लोन रिकवरी करने पहुंची थी टीम

प्राथमिकी के अनुसार, रविंद्र प्रसाद महतो कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में बैंक से जुड़े एनपीए और लोन रिकवरी का काम करते हैं. कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर रानी टोल निवासी संजीव मिश्रा कंपनी में उनके सहकर्मी थे.

प्राथमिकी में बताया गया है कि कंपनी को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा से धुरलख निवासी दीपक कुमार से स्कॉर्पियो वाहन के लोन की रिकवरी का जिम्मा मिला था. टीम के सदस्य संजीव मिश्रा ने ऋणकर्ता को बकाया राशि जमा करने का नोटिस दिया था. आरोप है कि इसके बावजूद लोन की राशि जमा नहीं की गयी.

स्कॉर्पियो रोकने के दौरान घायल होने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, बैंक के निर्देश पर 17 सितंबर को रविंद्र प्रसाद महतो, संजीव मिश्रा समेत टीम ऋणकर्ता दीपक कुमार के घर स्कॉर्पियो पर भौतिक कब्जा लेने पहुंची थी.

आरोप है कि टीम को देखते ही दीपक कुमार स्कॉर्पियो लेकर भागने लगा. इस क्रम में संजीव मिश्रा ने वाहन रोकने का प्रयास किया और स्कॉर्पियो के पीछे बोनेट पर खड़े हो गये. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दीपक कुमार वाहन चलाते हुए संजीव मिश्रा को काफी दूर तक ले गया.

इसके बाद संजीव मिश्रा सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया.

पटना के हायर सेंटर में इलाज के दौरान मौत

संजय मिश्रा को बेहतर इलाज के लिए पटना के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया था. मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. प्राथमिकी में लगाए गये आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

मोबाइल टावर में तार काट रहे थे 3 युवक, लोगों ने घेरा तो 2 फरार, एक पकड़ा गया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन