उधना स्पेशल ट्रेन में चोरों का आतंक! AC से जनरल कोच तक यात्रियों के मोबाइल-पर्स चोरी होने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल चोरी होनी से परेशान यात्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उधना स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल और पर्स चोरी होने से हड़कंप मच गया। AC कोच में सो रही युवती का सामान गायब, जनरल डिब्बे में भी चोरी की शिकायत। सुरक्षा पर सवाल।

विज्ञापन

समस्तीपुर: झंझारपुर से उधना जाने वाली 09048 उधना स्पेशल फेयर ट्रेन में यात्रियों ने मोबाइल और पर्स चोरी होने की शिकायत की है. दरभंगा से उधना की यात्रा कर रहे एक परिवार की युवती का AC कोच से मोबाइल और पर्स गायब हो गया. वहीं, जनरल डिब्बे में सफर कर रहे कुछ अन्य यात्रियों ने भी मोबाइल चोरी होने की शिकायत की. यात्रियों ने ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाये हैं.

विज्ञापन

AC कोच में सो रही युवती का मोबाइल-पर्स गायब

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरभंगा से उधना की यात्रा कर रहे अनिल रंजन दास की पुत्री रक्षा दास ट्रेन के AC कोच B4 में सफर कर रही थीं. ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पहुंचने पर जब उनकी नींद खुली, तो उनका छोटा पर्स और कीमती मोबाइल फोन गायब था.

बोगी के अंदर काफी खोजबीन की गयी और साथी यात्रियों से भी पूछताछ की गयी, लेकिन सामान का पता नहीं चला. यात्रियों के अनुसार, AC कोच में चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

जनरल कोच में भी मोबाइल चोरी की शिकायत

चोरी की शिकायत केवल AC कोच तक सीमित नहीं रही. ट्रेन के जनरल डिब्बों में सफर कर रहे कई अन्य यात्रियों ने भी मोबाइल चोरी होने की बात कही.

यात्रियों के अनुसार, ट्रेन अपने निर्धारित समय से छह घंटे से अधिक की देरी से चल रही थी. समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो से ट्रेन रवाना होने तक कई यात्रियों के सामान चोरी होने की शिकायत सामने आ चुकी थी.

शिकायत के लिए टीटीई तलाशते रहे यात्री

समस्तीपुर स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद पीड़ित यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराने के लिए टीटीई की तलाश की, लेकिन यात्रियों के अनुसार ट्रेन में उस समय कोई टिकट चेकर मौजूद नहीं था.

कोच अटेंडेंट से पूछताछ करने पर यात्रियों को बताया गया कि इस ट्रेन में टीटीई मुजफ्फरपुर स्टेशन से चढ़ते हैं. इसको लेकर यात्रियों ने झंझारपुर से मुजफ्फरपुर के बीच ट्रेन में सुरक्षा और यात्री सुविधा व्यवस्था पर सवाल उठाये.

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग

घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. यात्रियों का कहना है कि विशेष किराये पर चल रही ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए.

यात्रियों ने रेल मंत्रालय और स्थानीय रेल प्रशासन से ट्रेन में पुलिस बल की तैनाती तथा एस्कॉर्ट पार्टी की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगायी जा सके.

ट्रेन में फिलहाल एस्कॉर्ट की व्यवस्था नहीं

समस्तीपुर रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि फिलहाल स्पेशल ट्रेन में एस्कॉर्ट की व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है. समय-समय पर अभियान चलाकर यात्रियों को जागरूक किया जाता है और अपराधियों की धर-पकड़ की जाती है.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में लोन रिकवरी कर्मी को स्कॉर्पियो से घायल करने का आरोप, पटना में इलाज के दौरान मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन