मोरवा के स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में सिविल सर्जन ने दिये सख्त निर्देश, समय पर ड्यूटी और बेहतर इलाज पर जोर
स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेते सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर में सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर कर्मियों को समय पर पहुंचने और मरीजों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए. व्यवस्थाओं को सुधारने पर जोर.
समस्तीपुर: प्रखंड क्षेत्र के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र चंदौली एवं स्वास्थ्य केंद्र सिकंदर का मंगलवार को सिविल सर्जन राजीव कुमार ने जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को मिलने वाली सेवाओं तथा स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली.
इस दौरान सिविल सर्जन ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरिशंकर प्रसाद एवं हेल्थ मैनेजर अर्जुन कुमार से स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की.
समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें कर्मी
सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मी निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिले, इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है.
साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा पर जोर
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई, कर्मियों की समयबद्ध उपस्थिति और मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्था को सुचारु रखने पर जोर दिया.
यह भी पढ़ें
09048 उधना स्पेशल ट्रेन में AC कोच से मोबाइल-पर्स चोरी, 6 घंटे से ज्यादा लेट चली ट्रेन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए