समस्तीपुर में दिनदहाड़े ई-रिक्शा सवार महिला से 49 हजार की झपटमारी, बाइक सवार बदमाश पर्स लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में ई-रिक्शा सवार महिला से ₹49 हजार की झपटमारी हुई। बाइक सवार बदमाश पर्स लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

समस्तीपुर: शहर के मगरदही घाट स्थित लक्ष्मी टॉकीज के समीप मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार एक महिला से झपट्टा मारकर पर्स उड़ा लिया. पर्स में 49 हजार रुपये नकद और जरूरी कागजात रखे थे. वारदात के बाद बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए फरार हो गये.

विज्ञापन

पीछे से आए बाइक सवार बदमाश, पर्स झपटा

जानकारी के अनुसार, महिला ई-रिक्शा पर सवार होकर जा रही थी. लक्ष्मी टॉकीज के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार बदमाशों ने महिला के हाथ से पर्स झपट लिया.

अचानक हुई घटना के बाद महिला ने शोर मचाया. आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश मुख्य मार्ग की ओर भाग चुके थे. पर्स में 49 हजार रुपये नकद के अलावा जरूरी कागजात भी थे.

दिनदहाड़े झपटमारी से लोगों में आक्रोश

भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई झपटमारी की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है. लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी ली. पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें

पूसा कृषि विश्वविद्यालय में सतत कृषि पर प्रशिक्षण, किसानों को ड्रिप-स्प्रिंकलर और आधुनिक सिंचाई तकनीकों की दी जानकारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन