ePaper

Storm and rain in Samastipur:आंधी पानी से मौसम हुआ सुहाना, रोसड़ा प्रखंड में सबसे अधिक बारिश

Updated at : 06 May 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Storm and rain in Samastipur:आंधी पानी से मौसम हुआ सुहाना, रोसड़ा प्रखंड में सबसे अधिक बारिश

जिले में सोमवार की रात आयी आंधी पानी से मौसम सुहाना हो गया. रात में जिले में झमाझम बारिश हुई. शाम तक लोग गर्मी से परेशान थे.

विज्ञापन

Storm and rain in Samastipur:समस्तीपुर : जिले में सोमवार की रात आयी आंधी पानी से मौसम सुहाना हो गया. रात में जिले में झमाझम बारिश हुई. शाम तक लोग गर्मी से परेशान थे. वहीं देर रात शुरू हुई बारिश और आंधी ने मौसम में बदलाव ला दिया है. बारिश के कारण सब्जी, दलहन सहित कई फसलों को लाभ पहुंचा है. वहीं आंधी के कारण आम की फसलों को नुकसान पहुंचा है. जिले में औसतन 11.8 मिली बारिश हुई है.इसमें सबसे अधिक बारिश रोसड़ा प्रखंड में हुई है. रोसड़ा प्रखंड में 22.2 मिमी बारिश हुई है. वहीं सबसे कम बारिश पूसा प्रखंड में 2.4 मिमी हुई है. बारिश के कारण एनएच 322 पर एलौथ के पास जलजमाव हो गया है. वहीं कई अन्य सड़कों पर भी वर्षा का पानी लग गया है. रबी फसल की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों में नमी आ जाने से किसान को खेत की जुताई में सहुलियत होगी. किसान बारिश से खुश है. किसान खेत की जुताई के लिये वर्षा का इंतजार कर रहे थे. किसानों का कहना है कि बारिश हो जाने के बाद खेत की जुताई अच्छे से हाेती है. किसान गेहूं व अन्य रबी फसलों से खाली पड़े खेतों की जुताई शुरू कर दिये हैं. खेत को आगे की फसल के लिये तैयार कर रहे हैं.

किसान कृषि कार्य में बरते सावधानी

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण मौसम सेवा केन्द्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में गरज वाले बादल बनने और हल्की वर्षा की संभावना है.मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 से 24 घंटे में गरज वाले बनने के साथ-साथ वर्षा होने की संभावना को देखते किसान कृषि कार्य में सावधानी बरते. रबी मक्का की कटनी तथा सुखाने का काम सावधानी पूर्वक करें. कीटनाशक का छिड़काव किसान आसमान साफ रहने पर करें. जिले में पिछले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हुई है, इस कारण खेतों में पर्याप्त नमी है, जो बोआई लिये अनुकूल है. किसान हल्दी व अदरक की बोआई 15 मई से करें. हल्दी की राजेन्द्र सोनिया, राजेन्द्र सोनाली किस्में उत्तर बिहार के लिये अनुसंशित है. वहीं अरदक की मरान और नादियां किस्में अनुशंसित है.

अधिकतम तापमान सामान्य 5.5 डिग्री नीचे

बारिश के बाद मौसम में बदलाव के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट आयी है. अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया. वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा. आज का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा.विदित हो इधर कुछ दिनों में मौसम बदलाव आने से पूर्व अधिकतम तापमान 40 तक पहुंच गया था. लोग गर्मी से बेहाल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन