लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, बीएड कॉलेज में शुरू हुआ मतदान जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि व प्रतिभागी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में चुनावी साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व और नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

Samastipur News: लोकतंत्र को सशक्त बनाने और युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, वीरसिंहपुर एवं स्वायत्त उच्च शिक्षण संस्थान में 29 जुलाई तक चुनावी साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शुरू हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के अधिकार और नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक बनाना है.

विज्ञापन

Kalyanpur News: मतदान के अधिकार पर दिया गया जोर

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एसएम तहसीन आलम कादरी के स्वागत एवं विषय प्रवेश से हुआ. उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है. एक जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति होता है. सहायक प्राध्यापिका डॉ. अर्पणा कुमारी ने विद्यार्थियों से निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की.

प्रशिक्षुओं ने निर्वाचन प्रक्रिया पर दी प्रस्तुति

बीएड प्रशिक्षुओं ने निर्वाचन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति दी. अदिति शर्मा ने भारतीय संविधान और मतदान के संवैधानिक अधिकार, रोशन कुमार ने निर्वाचन आयोग की भूमिका, अभिषेक कुमार ने मतदाता सूची और मतदाता बनने की प्रक्रिया तथा शालिनी प्रिया ने ईवीएम, वीवीपैट और स्वीप कार्यक्रम के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी.

लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने की अपील

सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा राय ने कहा कि युवा मतदाता ही देश के लोकतांत्रिक भविष्य के वास्तविक निर्माता हैं. उन्होंने प्रशिक्षुओं से स्वयं मतदान करने और समाज के प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान पोस्टर, स्लोगन और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई.

29 जुलाई तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि छह दिवसीय अभियान के दौरान मतदाता पंजीकरण, निर्वाचन साक्षरता, ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन, लोकतांत्रिक मूल्यों पर परिचर्चा और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. तकनीकी समन्वय नंदकिशोर कुमार ने किया, जबकि फोटोग्राफी की जिम्मेदारी सूरज कुमार एवं कुमार सौरव ने निभाई.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन