Samastipur News:सिंघिया बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की सिफारिश

स्थानीय बाजार में दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है. ताकि ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं से बचा जा सके.
Samastipur News:सिंघिया : स्थानीय बाजार में दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है. ताकि ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं से बचा जा सके. सिंघिया बाजार में दिन के समय लगने वाले भीषण जाम और दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, स्थानीय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने थानाध्यक्ष को भेजे पत्र में बाजार क्षेत्र में दिन के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने काे कहा है. पत्र में कहा गया है कि बाजार में अक्सर दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात बाधित रहता है. जिससे नागरिकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दिन में भारी वाहनों के प्रवेश से सिंघिया बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. प्रखंड प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधि लगातार बैठकों में इस समस्या के समाधान की मांग करते रहे हैं. भारी वाहनों के परिचालन से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है. इससे विधि-व्यवस्था संधारण में समस्या उत्पन्न होती है. बीडीओ ने थानाध्यक्ष से जाम मुक्ति सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है. इस पत्र की प्रतिलिपि जिला परिवहन पदाधिकारी समस्तीपुर व जिला पदाधिकारी को भी सूचनार्थ दी गई है. ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके. प्रशासन का यह कदम बाजार क्षेत्र में यातायात को सुचारू बनाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




