Samastipur News:मंटू हत्या कांड में रामजन्म सहनी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:मंटू हत्या कांड में रामजन्म सहनी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में बीते 28 नवंबर की शाम जूट मिलकर्मी मंटू चौधरी हत्याकांड के नामजद अभियुक्त रामजन्म सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Samastipur News:कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में बीते 28 नवंबर की शाम जूट मिलकर्मी मंटू चौधरी हत्याकांड के नामजद अभियुक्त रामजन्म सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि इलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था. जिसे गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत समस्तीपुर भेज दिया गया है. दूसरी ओर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घायल की पहचान बिरसिंहपुर गांव की उर्मिला देवी, पुरुषोत्तमपुर गांव के राजा कुमार, नामपुर गांव के चंदन राय, कपूरपट्टी गांव की आरती देवी शामिल हैं. ड्यूटी पर तैनात डॉ राजीव अंसारी ने बताया कि दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन