Samastipur News:पेट्रोल पंपकर्मी की बेरहमी से पिटाई कर पैसे छीना

हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पेट्रोल पंप के एक कर्मी साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. अत्यधिक पिटायी से उसका सर फट गया है.
Samastipur News: मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पेट्रोल पंप के एक कर्मी साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. अत्यधिक पिटायी से उसका सर फट गया है. इसी क्रम में उससे पैसे और मोबाइल छीन लिये जाने की बात बताई जा रही है. इस बाबत थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें तीन लोगों को आरोपित किया गया है. इस बाबत धरमपुर दाखिली के भोला राय के बेटे नीतीश कुमार के द्वारा हलई थाना में आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई है. घटना के बारे में बताया जाता है कि रविवार की रात्रि को पेट्रोल पंप बंद करने के बाद पीड़ित अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में ररियाही पंचायत के कुमैया में कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की. घटना की जानकारी मिलते ही बड़े पैमाने पर लोग घटनास्थल पर जुटे. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके सर पर कई टांके लगाये गये हैं. दरोगा सुजीत कुमार के द्वारा बताया गया कि कांड संख्या 202/ 25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




