‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट, करण के अफेयर ने मचाया हंगामा
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में करण के अफेयर का शक गहराता नजर आएगा. नंदिनी के सवाल, बा की कसम और दूसरी औरत संग करण की तस्वीर से तुलसी की जिंदगी में बड़ा तूफान आएगा, जिससे शांतिनिकेतन में नया ड्रामा शुरू होगा.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ इन दिनों अपने जबरदस्त ट्विस्ट और फैमिली ड्रामे से दर्शकों को बांधे हुए है. कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां रिश्तों में छुपे राज धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं. आने वाले एपिसोड में करण से जुड़ा एक बड़ा खुलासा होगा, जो न सिर्फ तुलसी बल्कि पूरे शांतिनिकेतन परिवार को झकझोर कर रख देगा.
मुन्नी की खुशी के बीच नंदिनी की बेचैनी
घर में मुन्नी की सफलता का जश्न मनाया जा रहा होता है, लेकिन नंदिनी का मन अशांत रहता है. तुलसी उससे बात कर उसे समझाने की कोशिश करती है कि करण को लेकर वह शायद गलत सोच रही है, लेकिन नंदिनी का शक कम होने के बजाय और गहरा जाता है.
करण से सीधे टकराएगी नंदिनी
नंदिनी अपने शक को दबाने के बजाय करण का सामना करने का फैसला करती है. वह सबके सामने उससे अफेयर को लेकर तीखे सवाल करती है. घर का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो जाता है और सभी हैरान रह जाते हैं.
बा की कसम पर भी नहीं थमेगा विवाद
स्थिति को संभालने के लिए तुलसी आगे आती है और करण को बा की कसम देकर सच बताने के लिए कहती है. करण कसम खाकर खुद को बेगुनाह बताता है, लेकिन नंदिनी को उसकी बातों पर भरोसा नहीं होता और विवाद और बढ़ जाता है.
परी के साथ होगा नया बवाल
कहानी में परी का ट्रैक भी नया मोड़ लेता है. अजय के घर पहुंचने पर एक गलतफहमी के कारण परी को अपमान झेलना पड़ता है. इस घटना से परिवार के रिश्तों में और खटास आ जाती है.
दूसरी औरत संग करण को देखेगा आर्यन
सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब करण एक दूसरी औरत के साथ अस्पताल में नजर आता है. आर्यन उसे देख लेता है और उसकी तस्वीर खींचकर गौतम को भेज देता है, जिससे मामला और गंभीर हो जाता है.
तुलसी के सामने आएगी सच्चाई की तस्वीर
गौतम यह तस्वीर तुलसी को भेज देता है. जैसे ही तुलसी करण की दूसरी औरत के साथ फोटो देखती है, उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है. अब सवाल यह है कि करण सच में निर्दोष है या कोई बड़ा राज छुपा रहा है- इसका खुलासा आने वाले एपिसोड्स में होगा.
यह भी पढ़ें: पार्थ समथान ने अचानक छोड़ा सोशल मीडिया, सामने आई चौंकाने वाली वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










