Samastipur : उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क तेज, ठंड में हो रही गर्मी का अहसास

Updated:
विज्ञापन
Samastipur : उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क तेज, ठंड में हो रही गर्मी का अहसास

बंगाल की खाड़ी से सक्रिय चक्रवाती तूफान मोन्था का असर बिहार में दिखने लगा है.

विज्ञापन

उजियारपुर : बंगाल की खाड़ी से सक्रिय चक्रवाती तूफान मोन्था का असर बिहार में दिखने लगा है. इसके कारण गुरुवार से क्षेत्र में हल्की ठंड का असर भी दिखने लगा है. जबकि बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. चाय पान से लेकर खेत खलिहानों तक चुनावी हलचल शुरू हो गई है. कौन किसके पक्ष में वोट करेंगे फिलहाल यह कहने से लोग कतराते हैं. उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी अखाड़े में भाग्य आजमा रहे दलीय व निर्दलीय कुल पन्द्रह उम्मीदवारों का जनसंपर्क अभियान तेज होने के कारण इस गुलाबी ठंड में भी गर्मी का अहसास कराने लगा है. बताते चलें कि मतदान में मात्र सात दिन बचे हैं. प्रथम चरण का मतदान छह नवंबर को होना है. जिस दिन मतदाता सभी प्रत्याशियों की भाग्य ईवीएम में कैद कर देगी. प्रत्याशी घर-घर लोगों से मिलकर उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास उनके द्वारा ही होने की बात बताते हुए लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते देखे जा रहे हैं. सभी उम्मीदवार अपनी जीत का दावा करते दिख रहे हैं.अब देखना है कि छह नवंबर को होने वाली मतदान के दिन मतदाता किसे जीत का सेहरा पहनाती है. और कौन बनेगा इस विधानसभा क्षेत्र का सिकंदर यह तो आने वाला समय ही बताएगा. फिलहाल लोग मिलने वाले सभी प्रत्याशियों को जीत का आशीर्वाद दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन