Samastipur News:पोल्ट्री फार्मिंग महिलाओं के जीवकोपार्जन का साधन : डॉ कुंडू

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:पोल्ट्री फार्मिंग महिलाओं के जीवकोपार्जन का साधन : डॉ कुंडू

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के संचार केंद्र स्थित पंचतंत्र सभागार में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पोल्ट्री फार्मिंग एक बेहतर विकल्प विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुई.

विज्ञापन

Samastipur News: पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के संचार केंद्र स्थित पंचतंत्र सभागार में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पोल्ट्री फार्मिंग एक बेहतर विकल्प विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुई. अध्यक्षता करते हुए वैज्ञानिक डॉ आनंदमय कुंडू ने कहा कि पोल्ट्री फार्मिंग ग्रामीण व घरेलू महिलाओं के जीवकोपार्जन का साधन के रूप में विकसित हो चुका है. किसानों की आय बढ़ाने के लिए पोल्ट्री फार्मिंग एक लाभदाय�� व्यवसाय है. क्योंकि इससे नियमित नकद आय होती है. फसल की खराब स्थिति में भी आय का वैकल्पिक साधन मिलता ही रहता है. इसके लिए बहुत बड़े निवेश की भी जरूरत नहीं होती है. सरकार द्वारा राष्ट्रीय पशुधन मिशन जैसी योजनाओं के तहत सब्सिडी और लोन की सुविधा भी उपलब्ध है. इससे लागत कम होती है. इस व्यवसाय से अंडे और मांस की निरंतर मांग रहती है. जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है. इसे शुरू करने के लिए ज्यादा जगह की भी आवश्यकता नहीं होती है. वैज्ञानिक डॉ फूलचंद ने कहा कि मुर्गीपालन व्यवसाय कम लागत एवं छोटी जगहों में बेहतर आमदनी देने का जरिया बन सकता है. मुर्गी के मांस में प्रोटीन, वसा एवं खनिज प्रचूर मात्रा में पायी जाती है. मुर्गी फार्म का अवशेष अन्य फसलों में नाइट्रोजन एवं फास्फोरस बड़े ही सफलतापूर्वक उत्पादन में वृद्धि करता है. संचालन करते हुए प्रसार शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष सह प्रशिक्षण कॉर्डिनेटर डॉ बिनीता सतपथी ने कहा कि इस सत्र में प्रशिक्षणार्थियों की प्री एवं पोस्ट अर्जित ज्ञान का हमारे वैज्ञानिक अवलोकन करेंगे. धन्यवाद ज्ञापन वैज्ञानिक डॉ संजीव कुमार ने दिया. मौके पर एटीएम आदित्य पांडेय, अजहर इमाम खान, कैसर खान, अफसर खान, टेक्निकल टीम के सुरेश कुमार, विक्की कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन