Samastipur News:मरीचा में पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:मरीचा में पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

हलई थाना क्षेत्र के मरीचा गांव में कुर्की की कार्रवाई की गई. दारोगा रंगलाल साह ने बताया कि साल 2002 में मरीचा निवासी नंद किशोर राय के बेटे सुरेश राय पर काम मापतौल के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

विज्ञापन

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के मरीचा गांव में कुर्की की कार्रवाई की गई. दारोगा रंगलाल साह ने बताया कि साल 2002 में मरीचा निवासी नंद किशोर राय के बेटे सुरेश राय पर काम मापतौल के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद लगातार कार्रवाई चल रही थी. लेकिन वह सरेंडर नहीं कर रहा था. सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की गई. जिसमें घर के कई सामानों को कुर्क किया गया. इस अभियान में एसआई अभिजीत कुमार सतीश, श्वेता कुमारी, ओम प्रकाश, बैजू पासवान आदि ने भाग लिया. दूसरी ओर पुलिस ने चकलालशाही निवासी रामलाल सहनी के पुत्र विक्रम सहनी को गिरफ्तार किया है. वह पुराना वारंटी बताया गया है. यह जानकारी थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने दी.

सिरसी से लापता चार नाबालिग दिल्ली से बरामद

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र की महथी दक्षिण पंचायत के सिरसी गांव से लापता चार नाबालिग बच्चे को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है. बच्चों ने पुलिस को बताया कि दिल्ली घूमने चले गये थे. एसडीपीओ सोनल कुमारी ने भी थाना पहुंच कर चारों बच्चों से पूछताछ कर आवश्यक निर्देश दिया. बताते चलें कि ब्रह्मदेव राउत द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया था. पुलिस कांड अंकित कर बरामदगी में जुटी थी. इसमें पुलिस को सफलता मिली. थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि चारों बच्चों को न्यायालय में उपस्थित कराया जायेगा. जहां उसकी बातों को कलमबद्ध करने के बाद कोर्ट से आदेश मिलने पर बच्चों को उसके परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन