Samastipur : बागवान के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन
Samastipur : बागवान के साथ मारपीट

बैशा बगीचा में आम की रखवाली कर रहे व्यवसायी युवक को मारपीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

विद्यापतिनगर . थाना क्षेत्र के बैशा बगीचा में आम की रखवाली कर रहे व्यवसायी युवक को मारपीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर साहिट पंचायत वार्ड सात के पीड़ित व्यवसायी की मां अरविंद पासवान की पत्नी सुशीला देवी ने 11 युवकों को नामजद कर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. इसमें बताया है कि जबरन आम तोड़ने से मना करने पर आरोपितों ने उसके पुत्र सूरज कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया है. इलाज पीएचसी में कराया जा रहा है. बताया गया कि आरोपितों ने सूरज कुमार के गले से सोने का हनुमानी व जेब से पांच हजार रुपये छीन लिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन