मुसरीघरारी में पुलिस ने छह मवेशी चोरों को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Updated at : 15 Feb 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
मुसरीघरारी में पुलिस ने छह मवेशी चोरों को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

मुसरीघरारी पुलिस ने शुक्रवार की रात छह मवेशी चोरों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सरायरंजन. मुसरीघरारी पुलिस ने शुक्रवार की रात छह मवेशी चोरों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मवेशी चोर की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पुरैनिया गांव निवासी अजय कुमार, बबलु कुमार, मिथिलेश सहनी, शिवम कुमार, राजकुमार सहनी तथा शिवहर जिले के फुल्काहां निवासी सनोज कुमार के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि उक्त सभी चोरों ने डगरूआ गांव के किसान रायबहादुर राय, मुसरीघरारी थाने के तप्पू राय के बथान से एक दुधारू भैंस की चोरी कर पिकअप वाहन पर लादकर ले जा रहा था. इसकी सूचना मिली तो दल बल के साथ चौराहा को नाकाबंदी कर चोर को मवेशी के साथ गिरफ्तार किया गया है. इन चोरों के पास से पांच मोबाइल भी बरामद किया गया है. इन सभी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है. गिरफ्तार करने बाले दल में एसआई पिंकी कुमारी, शैलेन्द्र कुमार के शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन