ePaper

Samastipur News:जीवन की कसौटियों पर खड़ा उतरने वाला व्यक्ति ही प्रेरणादायी

Updated at : 30 Nov 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:जीवन की कसौटियों पर खड़ा उतरने वाला व्यक्ति ही प्रेरणादायी

व्यक्ति जब पूरी निष्ठा से सामाजिक उद्देश्य के लिए कर्त्तव्य क्षमता का प्रदर्शन करता है तो उसे हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : व्यक्ति जब पूरी निष्ठा से सामाजिक उद्देश्य के लिए कर्त्तव्य क्षमता का प्रदर्शन करता है तो उसे हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. जीवन की कसौटियों पर खड़ा उतरने वाला व्यक्ति सभी के लिए प्रेरणादायी होता है. यह बातें रविवार को मिडिल स्कूल भासिंगपुर में विदाई सह सम्मान समारोह के दौरान कबीर मठ सोनपुर के मठाधीश महंत अर्जुन साहेब ने कही. अध्यक्षता बीएसटीए के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने की. संचालन एचएम ब्रजभूषण ने किया. कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीरुद्दीन अंसारी के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समर्पित भाव से लोगों के हितार्थ किये जाने वाले कार्य से आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है. बिना प्रतिदान की इच्छा से किए जाने वाले कार्य से व्यक्ति स्वतः यशस्वी बन जाता है. वर्तमान परिवेश में शिक्षकों की भूमिका और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है. कई ऐसी चुनौतियां हैं, जहां शिक्षक सर्वमान्य निराकरण के पैरोकार बन सकते हैं. शिक्षक सेवानिवृति के पश्चात भी वह अपने दायित्व से मुक्त नहीं हो सकता बल्कि शिक्षा सेवियों की जिम्मेवारियां और भी बढ़ जाती है. इस दौरान सेवानिवृत्त एचएम को विद्यालय परिवार की ओर से मिथिला की परंपरा के मुताबिक पाग, चादर व पुष्ममाला देकर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. विदाई के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की आंखें नम थी. इस मौके पर एचएम मुस्तकुह जमा खान, एजाज अख्तर अंसारी, कबीरउद्दीन अंसारी, गजेंद्र कुमार आर्य, रानी कुमारी, प्रदीप पंडित, राणा नवीन सिंह, राणा अजय सिंह, रॉकी सिंह, लक्की सिंह, अखिलेश चौधरी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन