समस्तीपुर-दरभंगा-मधुबनी के रास्ते सियालदह-जयनगर समर स्पेशल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 11:24 PM
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में झाझा-किउल- बरौनी- समस्तीपुर- दरभंगा- मधुबनी के रास्ते सियालदह और जयनगर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.
समस्तीपुर : यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में झाझा-किउल- बरौनी- समस्तीपुर- दरभंगा- मधुबनी के रास्ते सियालदह और जयनगर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. 03187 सियालदह-जयनगर समर स्पेशल 11 मई से 29 जून तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को सियालदह से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.55 बजे बरौनी, 10.00 बजे समस्तीपुर, 11.10 बजे दरभंगा, 11.55 बजे सकरी व 12.30 बजे मधुबनी रुकते हुए 14.25 बजे जयनगर पहुंचेगी. 03188 जयनगर-सियालदह समर स्पेशल 12 मई से 30 जून तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को जयनगर से 15.25 बजे प्रस्थान कर 15.50 बजे मधुबनी, 16.15 बजे सकरी, 17.30 बजे दरभंगा, 18.55 बजे समस्तीपुर तथा 19.50 बजे बरौनी रुकते हुए अगले दिन 5.15 बजे सियालदह पहुंचेगी. इस स्पेशल में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 5, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण श्रेणी के 2 कोच होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










