Samastipur : हमरा नन्हा-मुन्हा बाबू के अब के देखतई गे मैया...
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 09 Oct 2025 6:01 PM
थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ निवासी ललन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी चांदनी कुमारी का शव पंचतत्व में विलीन हो गया.
पूसा . थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ निवासी ललन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी चांदनी कुमारी का शव पंचतत्व में विलीन हो गया. बता दें कि बुधवार को चांदनी अपने दोनों मासूम बच्चों को खाना खिलाकर साथ में लंच बॉक्स में खाना देकर पिता के साथ स्कूल भेज दिया. घर के अन्य लोग सुबह सुबह अपने दैनिक कार्यों का निबटारा करने में लग गये थे. इसी बीच खाली घर का फायदा उठाते हुए अपनी ही कमरे के पंखे से सारी का फंदा बांधकर झूल गई. पति घर लौटने पर कमरा बंद पाया. काफी शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ ने कमरे एवं खिड़की का दरवाजा तोड़ कर अंदर का दृश्य देख हत्प्रद हो गये. क्योंकि बड़े आराम से चांदनी बच्चे को स्कूल भेजा था. लोगों की मानें तो पारिवारिक विवाद खुदकशी का कारण बना है. इधर, ललन की मां एवं दोनों मासूम बच्चों की दादी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. हमरा बाबू के अब के देखतई गे मैया…. बोलते-बोलते बार-बार बेहोश हो जा रही है. मृतका की आठ वर्षीय बेटी अंशिका रानी व पांच वर्षीय बेटा अभिराज कुमार इस घटना से पूर्व करीब पांच माह से ननिहाल में मां के साथ था. करीब दस दिन पहले ननिहाल से मां के साथ बिशनपुर बथुआ स्थित पैतृक निवास स्थान आया था. कथिततौर पर ललन हमेशा नशे में रहता था. प्रतिदिन नशे की हालत में घर आकर पत्नी के साथ मारपीट करने एवं प्रताड़ित करने की आदत से बाज नहीं आता था. गांव में ग्रामीणों के बीच कयास लगाया जा रहा था कि कुछ दिन पहले से मृतका का पति ललन ने अपनी पत्नी पर किसी बात को लेकर संदेह की नजर से भी देखता था. बिशनपुर बथुआ सरपंच रीता पासवान की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के लोगों के बीच पंचायत की जा रही है. जिसमें मृतक के दोनों बच्चों में बच्ची के नाम से ढाई लाख रुपए डिपोजिट करने के अलावा बथुआ गांव के मकान एवं पूरी जमीन पुत्र अभिराज के नाम करने का निर्णय लिया गया है. वहीं ढाई लाख रुपए मृतका की नाबालिग पुत्री अंशिका के भविष्य के लिए फिक्स डिपोजिट करने का भी निर्णय लिया गया है. हालांकि खबर प्रेषण तक राशि डिपोजिट नहीं हो पायी है. मृत चांदनी का मायका पियर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर दयाल से पिता सत्यनारायण सिंह, भाई रौशन कुमार लगातार इस मामले को समझने में जुटे हैं. मौके पर वार्ड सदस्य मनोज कुमार, हरिनारायण सिंह, ओमप्रकाश झा, अरविंद कुमार झा, राज कुमार सिंह, संतोष कुमार मिश्र आदि परिवार को ढांढ़स बंधा रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










