नयी पीढ़ी को संगीत महसूस करने व समझने की जरूरत : मतवाला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2024 10:50 PM

विज्ञापन

वैनी स्थित सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में संगीत गुरुजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. शुरुआत अतिथियों ने दीप जलाकर किया.

विज्ञापन

पूसा : वैनी स्थित सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में संगीत गुरुजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. शुरुआत अतिथियों ने दीप जलाकर किया. मुख्य अतिथि भास्कर त्रय रामस्वार्थ ठाकुर मतवाला ने कहा कि संगीत विषय नहीं विधा है. इसे नयी पीढी को समझने और महसूस करने की जरूरत है. उन्होंने संगीत को अनुशासन व शिष्टाचार का जीवन्त पाठशाला बताया. कहा कि जितना अनुशासित संगीत से जुड़े लोग होते हैं. उतने किसी दूसरी विधा से जुड़े लोग नहीं होते. वहीं समारोह के दौरान संगीत प्रशिक्षुओं ने चादर व पाग से सम्मानित किया. अध्यक्षता तबला वादक रंजन कुमार ने किया. इस दौरान साक्षी ऋतु व अन्य छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी. संचालन डॉ संजय कुमार राजा एवं युवा कलाकार तौकीर आलम ने किया. मौके पर विष्णुदेव भंडारी, सुरेन्द्र कुमार सिंह, रंजन कुमार, भोला दास, प्रो प्रेम कुमारी, आचार्य रामचंद्र ठाकुर, मो. यासीन, रौशन कुमार, सुशील कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन