Samastipur News:डेढ़ हजार से अधिक अभ्यर्थी, पैक हो गई इंटरसिटी

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 27 Jul 2025 5:46 PM

विज्ञापन

बिहार सिपाही बहाली की परीक्षा लगातार जारी है . ऐसे में इसका प्रभाव ट्रेनों पर भी हो रहा है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : बिहार सिपाही बहाली की परीक्षा लगातार जारी है . ऐसे में इसका प्रभाव ट्रेनों पर भी हो रहा है. रविवार को भी परीक्षा के बाद एक बार फिर से अभ्यर्थी की भीड़ पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में दिखाई दी. डेढ़ हजार से अधिक लोग सवार हो गये. जिसके कारण ट्रेन पूरी तरह से पैक हो गई. यात्रियों का अंदर बाहर निकलना तक मुश्किल था. बताते चलें कि वैशाली के अनाउंसमेंट के बाद ट्रेन के किस दिशा से आने की जानकारी अभ्यर्थियों में नहीं थी. ऐसे में अभ्यर्थी रेलवे ट्रैक पर ही खड़े होकर ट्रेन किस दिशा से आ रही है इसका इंतजार करने में जुट गये. हालांकि वैशाली एक्सप्रेस पर उतनी भीड़ नहीं दिखाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन