Samastipur News:लूटपाट व चाकूबाजी मामले का आरोपी मूसा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:लूटपाट व चाकूबाजी मामले का आरोपी मूसा गिरफ्तार

शहर के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 23 निवासी स्व. नागो शाह के पुत्र विकास कुमार उर्फ मूसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

Samastipur News: रोसड़ा : पिस्टल के बल पर लूटपाट एवं चाकू मारकर घायल कर देने से संबंधित मामले के आरोपी शहर के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 23 निवासी स्व. नागो शाह के पुत्र विकास कुमार उर्फ मूसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में लक्ष्मीपुर मोहल्ले के हरदेव शर्मा के पुत्र सुमन कुमार ने गत 7 जुलाई की संध्या 7:00 बजे की घटना बताते हुए थाने में कांड संख्या 231/2025 दर्ज कराया था. दर्ज एफआईआर में कहा गया कि वे अपने ननिहाल गोविंदपुर से तगादा करते हुए अपने घर वापस आ रहे थे. रोसड़ा स्टेशन के समीप एवरग्रीन होटल से आगे बढ़ने पर उनकी मोटरसाइकिल को आरोपी विकास कुमार उर्फ मूसा ने अपने दो अन्य साथी के साथ आगे से घेर लिया. दो अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें पकड़ लिया. इसी क्रम में विकास कुमार ने उनके पॉकेट में रखे 6 हजार रुपए निकाल लिये. विरोध करने पर आरोपी विकास कुमार ने अपने पॉकेट से छुड़ा निकाल कर उनके छाती पर प्रहार किया. जिससे वे जख्मी हो गये. मूसा के सहयोगी ने कमर से पिस्तौल निकाल कर उनके ऊपर फायर करना चाहा. परंतु गोली नहीं चल पायी. कहा है कि मूसा ने अपने सहयोगी से पिस्तौल लेकर उनके सर पर वार कर दिया. जिससे वे जख्मी होकर गिर पड़े. आरोपी द्वारा गले से सोने का चेन छीन लेने का आरोप लगाया. इलाज के लिए उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. थानाध्यक्ष अन्य आरोपी की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन