Durga Puja दुर्गा पूजा में प्राकृतिक फूलों से सजेगा माता मंदिर

Mata temple will be decorated in Durga Puja आगामी शारदीय नवरात्र को लेकर स्थानीय मां वैष्णवी मनोकामना मंदिर पूजा समिति की बैठक मंदिर परिसर में हुई.
Durga Puja दलसिंहसराय : आगामी शारदीय नवरात्र को लेकर स्थानीय मां वैष्णवी मनोकामना मंदिर पूजा समिति की बैठक मंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हरिओम प्रसाद व संचालन सुनील कुमार बमबम ने किया.बैठक में सर्वसम्मति से नवरात्रि महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. उपाध्यक्ष सुनील कुमार बमबम ने बताया कि इस बार कलकत्ता के प्रसिद्ध एवं कुशल कारीगरों द्वारा प्राकृतिक फूलों से माता का मंदिर सजाया जायेगा सप्तमी, अष्टमी तथा नवमी को महा भंडारे का आयोजन किया जायेगा. महानवमी को 1008 आरती की थालियों से उपस्थित भक्तों के द्वारा माता कि महाआरती की जाएगी. मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी राधारमण पाठक समिति के हरिश्चंद्र पोद्दार,सुशील कुमार सुरेका,अनिल कुमार सोनी,बिनोद कुमार प्रसाद,मनोज सोनी,शंभू प्रसाद सोनी,जगन्नाथ प्रसाद,अमरनाथ प्रसाद,गोपाल ठाकुर,गौरव कुमार भानु, राजकुमार,संजय सोनी,आकाश सोनी,आयुष प्रसाद हिमांशु,मुकेश ठाकुर सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




