Samastipur:पूसा में पंखा से लटक कर विवाहिता ने की खुदकशी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur:पूसा में पंखा से लटक कर विवाहिता ने की खुदकशी

थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ गांव के वार्ड 11 में 26 वर्षीय विवाहिता ने मंगलवार की रात पंखे से लटक कर खुदकशी कर ली.

विज्ञापन

पूसा . थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ गांव के वार्ड 11 में 26 वर्षीय विवाहिता ने मंगलवार की रात पंखे से लटक कर खुदकशी कर ली. उसकी पहचान विशनपुर बथुआ निवासी ललन कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार घटना के संबंध में प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक चांदनी का पति नशे में देर रात घर लौटता था. पत्नी व बच्चे को बुरी तरह से पीटता था. मृतक चांदनी के दो छोटे-छोटे बच्चों में एक छह वर्षीय पुत्री एवं चार वर्षीय एक पुत्र है. चांदनी का मायके मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत पियर थाना के रामपुर दयाल गांव में है. मृतक के मायके से भी इस तरह की अप्रत्याशित सूचना मिलने पर लोग बथुआ पहुंच चुके हैं. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर सदल बल पहुंचे थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पंचनामा के आधार पर शव को पंखा से उतरवा कर सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शव को भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन