समस्तीपुर जंक्शन से 3 साल का मासूम चोरी, प्लेटफॉर्म से बच्चे को लेकर फरार हुआ युवक

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

समस्तीपुर जंक्शन पर एक बार फिर बच्चा चोरी की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है. प्लेटफॉर्म संख्या-1 से एक संदिग्ध युवक द्वारा तीन साल के बच्चे को उठा ले जाने का मामला सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में युवक कैद हो गया है और पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जंक्शन से एक बार फिर बच्चा चोरी की घटना सामने आई है. उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी कंचन देवी का तीन वर्षीय बेटा प्लेटफॉर्म संख्या-1 से संदिग्ध युवक द्वारा उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही रेल थाना पुलिस जांच में जुट गई.

Samastipur Crime News: प्लेटफॉर्म पर सो रही थी मां

पीड़िता कंचन देवी ने बताया कि वह दरभंगा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ट्रेन पकड़ने समस्तीपुर जंक्शन आई थी. ट्रेन का इंतजार करते हुए वह अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर बैठी थी. इसी दौरान थकान के कारण उसे नींद आ गई. जब उसकी आंख खुली तो उसका बच्चा गायब था.

सीसीटीवी फुटेज में युवक दिखा

घटना की जानकारी मिलते ही रेल थाना पुलिस ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में एक संदिग्ध युवक बच्चे को लेकर जाते हुए दिखाई दिया है. पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पहले भी सामने आ चुका है बच्चा चोरी का मामला

रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बच्चे की तलाश के लिए सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी समस्तीपुर जंक्शन से बच्चा चोरी का मामला सामने आया था, जिसमें करीब 12 दिन बाद कार्रवाई करते हुए चिकित्सक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस इस घटना की भी सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: घूमने के लिए स्कूल से भागे तीन छात्र, आधार कार्ड और बैंक मैसेज से मिला सुराग


विज्ञापन
Aman Gautam

लेखक के बारे में

By Aman Gautam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन