किराए के कमरे में घुसकर छात्र पर फायरिंग, पुलिस ने शुरू की आरोपितों की तलाश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में एक छात्र पर किराए के मकान में घुसकर गोली चलाने का मामला सामने आया है. छात्र के पिता ने चार युवकों के खिलाफ नगर थाने में FIR दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Samastipur News: नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी वार्ड-32 स्थित तिरहुत एकेडमी स्कूल के समीप किराए के मकान में रह रहे एक छात्र पर हुई फायरिंग मामले में उसके पिता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में शहर के चार युवकों को नामजद करते हुए जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

छात्र पर फायरिंग का लगाया आरोप

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के उत्तरी छिरकौली निवासी कारी शर्मा ने आवेदन में बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार समस्तीपुर शहर में किराए के मकान में रहकर आरएनएआर कॉलेज में पढ़ाई करता है. आरोप है कि 12 जुलाई की रात काशीपुर मोहल्ला निवासी युवराज चौहान और उसका सहयोगी प्रत्युष गुंज किराए के मकान में घुस गए. युवराज के हाथ में पिस्टल थी और उसने फायरिंग कर रंजीत कुमार को गोली मार दी.

पहले दी थी जान से मारने की धमकी

आवेदन के अनुसार घटना से करीब एक घंटे पहले युवराज चौहान, प्रत्युष गुंज, नीतिश कुमार और शिवम मकान पर पहुंचे थे. आरोप है कि सभी ने रंजीत कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद रात में दोबारा पहुंचकर जानलेवा हमला किया गया.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:किसान सारथी ऐप पर 250 किसानों की लाइव पोलिंग, विशेषज्ञों ने बताए एल-नीनो से बचाव के उपाय


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन