Samastipur news: सब्जी मंडी में सफाई समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

स्थानीय बाजार समिति स्थित बाबा आंबेडकर सब्जी मंडी परिसर में व्यवसायी संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो ने की.
दलसिंहसराय : स्थानीय बाजार समिति स्थित बाबा आंबेडकर सब्जी मंडी परिसर में व्यवसायी संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो ने की. इसमें मंडी में आने वाले किसानों व व्यापारियों के लिए सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं कराने पर प्रशासन के प्रति नाराजगी प्रकट की गयी. सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंडी के पांच साल पूरे होने पर स्थापना दिवस का आयोजन करने का प्रस्ताव पारित किया. मंडी में खराब लाइटों व जरूरी स्थानों पर लाइट की व्यवस्था करने पर चर्चा की गयी. इसके साथ ही मंडी में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया. व्यवसायियों का आई कार्ड बनाने, मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा के लिए विशेष ध्यान रखने की बात कही गई. अध्यक्ष ने बताया कि मंडी में बिहार के अलावा बंगाल, असम, यूपी व बिहार से सटे नेपाल से भी व्यापारी सब्जी लेने आते हैं. मंडी में मूलभूत सुविधा नहीं रहने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बैठक में संघ के सचिव अनिल राय, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, महेश प्रसाद, अशोक साह, मोहन साह, घूरन महतो, अनिल सिंह, अजित सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, पप्पू राय, मुकेश राय, हरि सिंह, सुधीर कुशवाहा, विनोद कुमार सिंह, श्याम बाबू सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




