Samastipur: रैली निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूकता

चकबहाउद्दीन गांव में सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई.
दलसिंहसराय . अल हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं एलिट माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में चकबहाउद्दीन गांव में सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. इसे एसडीओ किशन कुमार एवं कॉलेज की चेयरमैन अलहाज खुर्शीद आलम फरीदी, सेक्रेटरी एहतेशाम फरीदी, मैनेजमेंट सदस्य एमए फरीदी, इफ्तेखार फरीदी, मोद्दसर नजर, रियाज अहमद, इरफान फरीदी एवं प्राचार्य डॉ. अबादुर रहमान अंसारी, उप प्राचार्य डॉ मो. इनामउद्दीन, एलिट माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या सोमा बनर्जी ने हरी झंडी दिखाकर कॉलेज से चकबहाउद्दीन गांव के लिए रवाना किया. रैली में कॉलेज के बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं तथा एलिट माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया. चकबहाउद्दीन गांव के लोगों से बात कर मतदान के प्रति उन्हें जागरूक किया. इसका उद्देश्य ग्रामीणों को मतदान के अधिकार और उसके महत्व के प्रति जागरूक करना था. ताकि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभा सकें. साथ ही लोगों को मतदान के महत्व को समझाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर सकें. इस अवसर पर व्याख्याता डॉ कामिनी कुमारी, डॉ अकबरुल कादीरी, अमरेन्द्र कुमार झा, पंकज कुमार, जांनिसार अनवर, दीपक कुमार झा, महालक्ष्मी कुमारी, निशांत कुमार, रोहित कुमार, हामिद अंसारी, मो. हसीब, शरफराज अहमद, रामलक्ष्मण पासवान आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




