Love Affair: समस्तीपुर से गायब तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ बरामद, मायके वालों ने दर्ज कराया था दहेज प्रताड़ना का केस

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 24 Apr 2025 7:12 AM

विज्ञापन

Love Story (सांकेतिक तस्वीर)

Love Affair: समस्तीपुर से तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी. वहीं मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था.

विज्ञापन

Love Affair: समस्तीपुर के अंगारघाट थाना के डढ़िया वार्ड एक से करीब छह माह पूर्व लापता हुई एक महिला को उसके प्रेमी के साथ पुलिस ने बरामद कर लिया है. महिला को पुलिस न्यायालय में बयान कराने के लिए लेकर गयी है. खानपुर थाना के खानपुर निवासी गंगाधर झा ने गत वर्ष 26 अक्टूबर को अंगारघाट थाना में एक एफआईआर दर्ज करायी कि उसकी पोती सोनू कुमारी की शादी डढ़िया असाधर गांव निवासी गौतम कुमार से हुई थी. वह अपने घर से गायब हैं. उन्होंने एफआईआर में बताया है कि काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो मामला दर्ज कराया.

ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस था दर्ज

मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पोती को प्रताड़ित करने व उसे गायब करने के लिए आरोपित बनाया था. दर्ज एफआईआर में महिला के पति के साथ ससुर रामदेव झा, सास गायत्री देवी को भी नामजद किया है. पुलिस स्थानीय स्तर पर छानबीन के साथ मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन आदि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लापता महिला को बरामद कर लिया. इस बीच पुलिस जांच के क्रम में आसपास के कुछ लोगों से भी गहन पूछताछ होती रही. महिला के बरामदगी के बाद गांव मुहल्ले के लोग भी चैन की सांस ली. बरामद की गई महिला तीन बच्चे की मां बताईं गईं है. ऐसे में किसी भाग जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि महिला को बरामद कर लिया गया है. न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

खबर-2: गायब लड़की को पुलिस ने प्रेमी के साथ किया बरामद

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव से गत वर्ष गायब हुई एक लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उक्त गांव निवासी मौसम कुमारी को गत वर्ष झारखंड गिरीडीह निवासी शशि कुमार ने अपने साथ शादी के नियत से भगा ले गया था, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. प्राथमिकी के बाद से उक्त प्रेमी जोड़ा को झारखंड से बरामद किर लिया गया. जिसमें प्रेमी युवक को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया गया. जबकि लड़की को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया गया. वहीं लड़की के परिजनों को मामले की जानकारी दी गयी है.

Also Read: Love Affair: लिव इन रिलेशनशिप में चार साल तक रहीं एमफिल की छात्रा, अब प्रेमी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन