Farmer''s Fair in Agricultural University: वैज्ञानिक किसानों की कृषि से संबंधित समस्याओं को सुनें : महेश्वर हजारी

Updated at : 15 Feb 2025 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
Farmer''s Fair in Agricultural University: वैज्ञानिक किसानों की कृषि से संबंधित समस्याओं को सुनें : महेश्वर हजारी

बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि वैज्ञानिकों को क्षेत्रीय किसानों की कृषि से संबंधित समस्या को सुनकर अविलंब निष्पादन करने की जरूरत है.

विज्ञापन

पूसा : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि वैज्ञानिकों को क्षेत्रीय किसानों की कृषि से संबंधित समस्या को सुनकर अविलंब निष्पादन करने की जरूरत है. जन समस्याओं का निपटारा हो जाने पर आम जनमानस व किसानों को सुकून भरी नींद आती है. किसान सतत अपने पूरे जीवन काल देशहित में संघर्षरत रहते हैं. किसान पौराणिक काल से ही पूजनीय रहे हैं और सदैव रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जन जीवन हरियाली से भी प्रदूषणमुक्त समाज का निर्माण संभव है. विवि के वैज्ञानिकों का मेहनत रंग लाने लगा है. जल संचय की दिशा में कार्य करने की जरूरत है. जलवायु परिवर्तन से सम्पूर्ण विश्व प्रभावित है. इस दिशा में बिहार सरकार के सहयोग से चलाए जा रहे जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित हो रहा है. ये बातें डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित खेल मैदान में जलवायु अनुकूल कृषि विकसित भारत की ओर विषय पर तीन दिवसीय किसान मेला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही. इससे पहले मंत्री श्री हजारी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने किसान मेला का विधिवत उद्घाटन किया. वहीं मेला में लगे करीब 190 स्टॉलों का बारीकी से भ्रमण किया. साथ-साथ किसानों एवं संबंधित वैज्ञानिकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. मौके पर आयोजन सचिव डॉ. रत्नेश कुमार झा, डीन फीशरीज डॉ. पीपी श्रीवास्तव कुल सचिव मृत्युंजय कुमार, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. उषा सिंह, डॉ विनिता सतपथी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन