Samastipur News:प्रभात खबर की ओर 9 मार्च को रोसड़ा में गूंजेगी देवी की स्वर लहरी, कर्मवीर होंगे सम्मानित

रोसड़ा की धरती पर सुप्रसिद्ध लोकगायिका देवी के कर्ण प्रिय गीतों की मधुर स्वर लहरियों की गूंज के साथ ही कर्मयोगियों का सम्मान आयोजित किया जा रहा है.
रोसड़ा : रोसड़ा की धरती पर सुप्रसिद्ध लोकगायिका देवी के कर्ण प्रिय गीतों की मधुर स्वर लहरियों की गूंज के साथ ही कर्मयोगियों का सम्मान आयोजित किया जा रहा है. प्रभात खबर की ओर से आगामी 9 मार्च को आयोजित होने वाले कर्मयोगी सम्मान समारोह सह सुर संध्या कार्यक्रम में देवी के भाव-गीतों की प्रस्तुति से रोसड़ावासियों का मनोरंजन होगा.अनुमंडल मुख्यालय स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में इसके आयोजन को लेकर तैयारियां जारी है.प्रभात खबर द्वारा विगत कई वर्षों से अनुमंडल स्तर पर रोसड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है.इस वर्ष लोकगायिका देवी के सुमधुर गीतों,भक्ति गीत एवं होली गीत का आनंद से रोसड़ा वासियों को तरोताजा होने का अवसर मिलेगा.कार्यक्रम में एक ओर जहां गीत- संगीत के स्वर होंगे,वहीं दूसरी ओर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले कर्मयोगी को सम्मानित होने का अवसर भी सार्वजनिक मंच पर मिलेगा.साथ ही साथ इस कार्यक्रम के आयोजक मंडल के सदस्यों और अतिथियों का भी सम्मान किया जाएगा.इंतजार की घड़ियां धीरे-धीरे करीब होने वाली है और लोगों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.प्रभात खबर अखबार के द्वारा इस प्रकार के आयोजन की चर्चा रोसड़ा शहर से गांव तक जारी है.
कर्मयोगी सम्मान समारोह में इनकी है सहभागिता
बैजनाथ शर्मा,मुखिया,ग्राम पंचायत राज रहुआ,डॉ. घनश्याम राय,प्रधानाचार्य,उदयनाचार्य, रोसड़ा कॉलेज रोसड़ा,अवधेश कुमार,सचिव,स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल,मिर्जापुर रोसड़ा,केशव कृष्ण लखोटिया,प्रवीण कुमार,डॉ. विमल भारती,भारती हॉस्पिटल रोसड़ा,नीतीश कुमार सिंह,डायरेक्टर बिरला ओपन माइंड्स स्कूल रोसड़ा,डॉ. अमित कुमार,पंजियार फिजियोथैरेपी क्लीनिक एंड बजरंग जीम,ब्लॉक रोड रोसड़ा,डॉ. सुजीत कुमार,जीवन सहारा हॉस्पिटल,ब्लॉक रोड रोसड़ा,विनोद कुमार,अध्यक्ष,सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा,रोसड़ा,शंभू शरण सिंह, प्राचार्य,डीएमपी होलीमिशन स्कूल रोसड़ा,उमेश नारायण चौधरी,व्यवस्थापक,प्रभात तारा इंग्लिश स्कूल,रोसड़ा,डॉ. नितेश कुमार,रोसड़ा डेंटल केयर,दामोदरपुर रोसड़ा,विवेक कुमार,वीकेएम डिजिटल,बड़ी दुर्गा स्थान,रोसड़ा,बिरजू यादव, कॉन्टैक्टर,आंचल कंस्ट्रक्शन रोसड़ा,प्रशांत कुमार शर्मा,व्यवस्थापक,पीके फर्नीचर,पांचूपुर, रोसड़ा,अजीत कुमार,अथर्व सॉल्यूशन,रोसड़ा,आदित्य राय,व्यवस्थापक,गंगाराम डेयरी,अनुमंडल रोड,रोसड़ा,विकास कुमार झा,प्रधानाचार्य,सरस्वती शिशु मंदिर,फुलवरिया, रोसड़ा,जगदीश ट्रेडिंग कंपनी स्टेशन रोड हसनपुर,मां भवानी हेल्थ केयर,ब्लॉक रोड,रोसड़ा,आवासीय सरस्वती विद्या मंदिर,दूधपुरा,मंगलगढ़, सोनू ब्रिक्स इंडस्ट्रीज जाखड़ धर्मपुर एवं कार्यक्रम के हॉस्पिटियलिटी पार्टनर होटल संध्या प्रीमियम,सिनेमा चौक,रोसड़ा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




