सावन में कांवरियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच

Updated:
विज्ञापन
सावन स्पेशल: ट्रेनों में बढ़े जनरल कोच, कावड़ियों को राहत

सावन का महीना शुरू होने वाला है और कावड़ियों का सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान शुरू हो गया है. ट्रेनों में भगवा वस्त्रधारी कांवरियों की भीड़ देखकर रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं. 29 जुलाई से 30 अगस्त तक चलने वाली इस व्यवस्था से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Samastipur News: सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान शुरू हो गया है. ट्रेनों में भगवा वस्त्र पहने कांवरियों की भीड़ नजर आने लगी है. इसे देखते हुए रेलवे ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. किऊल रूट से चलने वाली कुछ ट्रेनों को सुल्तानगंज में ठहराव दिया गया है, जबकि समस्तीपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे.

29 जुलाई से 30 अगस्त तक रहेगी विशेष व्यवस्था

रेलवे की यह विशेष व्यवस्था 29 जुलाई से 30 अगस्त तक लागू रहेगी. इसका उद्देश्य सावन के दौरान सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों और लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त भीड़ से राहत देना है. सावन शुरू होने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है.

इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच

कांवरियों की सुविधा को देखते हुए निम्न ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे:

  1. 13021रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस
  2. 13029हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
  3. 13022रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस
  4. 13185सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस
  5. 13186जयनगर-सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस
  6. 13105सियालदह-बलिया एक्सप्रेस
  7. 13106बलिया-सियालदह एक्सप्रेस
  8. 13415मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस
  9. 13416पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस
  10. 13409मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस
  11. 13410किऊल-मालदा टाउन एक्सप्रेस

कांवरियों को मिलेगी अतिरिक्त सीटों की सुविधा

अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाने से सावन के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे की ओर से भीड़ को देखते हुए ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की सुविधा पर विशेष नजर रखी जाएगी.

सुल्तानगंज जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी संख्या

सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरते हैं और बाबा धाम की ओर प्रस्थान करते हैं. ऐसे में समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों से भी कांवरियों की संख्या बढ़ने की संभावना है. रेलवे की अतिरिक्त व्यवस्था से यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी WhatsApp प्रोफाइल का खुलासा


विज्ञापन
Aman Gautam

लेखक के बारे में

By Aman Gautam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन