पेपर लीक के खिलाफ आवाज का असर, इस्तीफे को बताया लाखों छात्रों की जीत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष की जीत बताया गया है. युवा नेता शाहरुख अशरफ ने कहा कि यह पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ लाखों छात्रों की मेहनत का नतीजा है. जानिए छात्रों की आगे की मांगें.

विज्ञापन

Samastipur News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को सातनपुर निवासी युवा नेता शाहरुख अशरफ ने देशभर के छात्रों के संघर्ष, एकजुटता और लोकतांत्रिक आवाज की जीत बताया है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्र पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे. छात्रों के दबाव के बाद सरकार को जवाबदेही स्वीकार करनी पड़ी.

विज्ञापन

छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

शाहरुख अशरफ ने कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं है, बल्कि उन लाखों छात्रों की जीत है, जिन्होंने अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया. छात्रों ने लगातार अपनी आवाज उठाई और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही की मांग की.

पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई की मांग

युवा नेता ने कहा कि सरकार की अब जिम्मेदारी है कि पेपर लीक की घटनाओं की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे. दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने पर जोर

शाहरुख अशरफ ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं का सीधा असर छात्रों और युवाओं के भविष्य पर पड़ता है. ऐसे मामलों में पारदर्शी जांच और सख्त कार्रवाई जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन