ePaper

Samastipur News:पीएम आवास को ले मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश

Updated at : 02 Dec 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:पीएम आवास को ले मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक की गयी.

विज्ञापन

Samastipur News:सिंघिया : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक की गयी. अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने की. इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 तक के लक्ष्यों को प्राप्त करने और योजना के कार्यान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. आवास प्लस के माध्यम से जोड़े गये नये परिवारों का शीघ्रता से जॉब कार्ड बनाते हुए उनकी जानकारी को मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है. पूर्व से निर्मित स्थायी प्रतीक्षा सूची की गहन समीक्षा की जायेगी. योग्य लाभुकों की स्वीकृति प्रक्रिया तत्काल पूरी करने और जांच में अयोग्य पाये गये नामों को सूची से विलोपित करने का सख्त निर्देश दिया गया है. वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2025-26 के बीच स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने पर जोर दिया गया. संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि निर्माण शुरू हो चुके आवासों का भौतिक सत्यापन कर द्वितीय और तृतीय किस्त का भुगतान सुनिश्चित करें. ताकि कार्य जल्द पूर्ण हो सके. इस मौके पर ग्रामीण आवास सहायक सुनील कुमार, अभिराज चौधरी, कृष्ण कुमार राय, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक राजाराम याजी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को मिशन मोड में कार्य करने और योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन