Samastipur News:वंदे भारत के ठहराव को लेकर कर्मियों को चुस्त रहने का निर्देश
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 15 Sep 2025 7:01 PM
अधीक्षक ने सोमवार की रात में गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन के स्वागत व उसके परिचालन के बारे में जानकारी दी.
Samastipur News: हसनपुर : स्थानीय स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र कुमार रजक की अध्यक्षता में रेलकर्मियों की बैठक हुई. संबोधित करते हुए स्टेशन अधीक्षक ने सोमवार की रात में गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन के स्वागत व उसके परिचालन के बारे में जानकारी दी. कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि वंदे भारत समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड पर पहली बार गुजरेगी. जिसका ठहराव हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रात के 7:51 पर निर्धारित है. गाड़ी के आगमन व प्रस्थान तक कर्मी अपनी ड्यूटी पर सतर्कतापूर्वक मुस्तैद रहेंगे. आम लोगों को कोई कठिनाई न हो इसका ख्याल रखेंगे. साथ ही लोग सुरक्षित यात्रा भी करें इसको लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए उन्हें किस जगह पर किस कार्य के किस कर्मी को रहना है इसकी जानकारी दी. कर्मियों ने भी अपने-अपने सुझाव दिये. उन्होंने रेलकर्मियों को वंदे भारत के आगमन के समय आने वाले अतिथियों के स्वागत को लेकर भी निर्देशित किया. मौके पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एलबी राम, एएसआई संजीत कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, स्टेशन मास्टर चंद्रकांत वर्मा, चमन, जीएस अमित कुमार, प्वाइंट्स मेन मनीष कुमार, रमेश कुमार, कामर्शियल क्लर्क विजय कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










