Samastipur News:महिला संवाद में दी योजनाओं की जानकारी

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:महिला संवाद में दी योजनाओं की जानकारी

प्रखंड की भरपुरा पटपरा पंचायत के वार्ड संख्या 13 चोचाही में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसमें कनक जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा वीडियो के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड की भरपुरा पटपरा पंचायत के वार्ड संख्या 13 चोचाही में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसमें कनक जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा वीडियो के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई. एरिया को-ऑर्डिनेटर संदीप कुमार सीसी चांदनी कुमारी, रंजू कुमारी, पुनीता कुमारी, रेणु कुमारी आदि थे. संवाद कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया. एलईडी के माध्यम से दिखाया भी गया. इसके बाद दीदियों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया. उन्होंने संवाद के दौरान अपने इलाके की समस्याओं को रखा. समाधान का रास्ता बताया गया. मौके पर पंचायत के उप मुखिया राजबली राय, देवेंद्र सिंह, हरेराम शर्मा, उमेश प्रसाद सिंह आदि थे.

भाकपाइयों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

मोरवा : प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. मोरवा हाट से लेकर बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की. मौके पर धरना सभा की गई. अध्यक्षता शंकर राय एवं शिवनंदन शर्मा ने संयुक्त रुप से की. वक्ताओं ने किसानों की कर्ज माफी, भूमिहीनों को 10 डिसमिल जमीन, तालाब एवं बांध किनारे बसे लोगों के लिए आवास की व्यवस्था, बासगीत पर्चा देने, प्रधानमंत्री आवास योजना में कम से कम पांच लाख रुपये की राशि देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में 3 हजार रुपए देने, किसानों को 10 हजार रुपये पेंशन देने, दो सौ यूनिट बिजली फ्री करने, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजना में चल रहे भ्रष्टाचार दूर करने की मांग की. बाद में 14 सूत्री मांग पत्र शिष्टमंडल द्वारा बीडीओ को सौंपा. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार झा, रामसेवक पंडित, रामकिशोर सिंह एवं मो. इस्माइल समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन