Samastipur News:सड़क पर बढ़ा वाहनों का दबाव, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 29 Oct 2025 6:44 PM

विज्ञापन

दीपावली एवं छठ पूजा संपन्न होने के साथ ही लोग दैनिक काम-काम में व्यस्त हो गए. परदेश से घर आए लोगों की वापसी का सिलसिला भी अब शुरु हो गया है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : दीपावली एवं छठ पूजा संपन्न होने के साथ ही लोग दैनिक काम-काम में व्यस्त हो गए. परदेश से घर आए लोगों की वापसी का सिलसिला भी अब शुरु हो गया है. बाजार में चहल पहल बढ़ गई. सड़कों पर वाहनों का दबाब दिख रहा है. बुधवार को बाजार में अत्यधिक वाहनों के दबाब से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. हर तरफ जाम ही जाम देखने को मिला. सड़क पर वाहनों का रेला था. पूरे दिन जाम की स्थिति रही. लोग कई घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे. वाहनों को एक-एक इंच आगे बढ़ाने में पसीने छूट रहे थे. ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लोगों ने शहर की अन्य गलियों का सहारा लिया, लेकिन कुछ ही देर में उसमें भी भीषण जाम लग गया. स्थिति ऐसी रही कि चौपहिया वाहन की कौन कहे, बाइक सवार लोग भी न तो आगे बढ़ पा रहे थे और न पीछे मुड़ पा रहे थे. थक -हारकर जहां के तहां लोग खड़े रहे. जाम से निकलने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी.

– दिनभर सड़कों पर रही जाम की स्थिति

लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए. इधर, जाम से निजात दिलाने पूरे दिन पुलिस हांफती रही. शहर के स्टेडियम गोलंबर से मथुरापुर घाट तक समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में दरभंगा जाने वाले लेन में वाहनों की लंबी कतार थी. पूरे दिन वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा. जाम में फंसने वाले लोग चाहकर भी पीछे नहीं मुड़ पा रहे थे. इधर, फुट ओवरब्रीज, गोला बाजार, ताजपुर रोड में वाहनों का दबाब देखने को मिला. कई घंटे तक लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन