सामाजिक परिवर्तन में जीविका दीदियों की महती भूमिका : डीडीसी

Updated at : 29 Jan 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक परिवर्तन में जीविका दीदियों की महती भूमिका : डीडीसी

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (जीविका) के तत्वावधान में बुधवार को बेरोजगार युवा- युवतियों के लिए रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पूसा. उच्च शिक्षा का ग्रामीण प्रतिष्ठान महाविद्यालय बिरौली स्थित खेल मैदान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (जीविका) के तत्वावधान में बुधवार को बेरोजगार युवा- युवतियों के लिए रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी एवं विशिष्ट अतिथि प्रमुख रविता तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर मौजूद युवा-युवतियों एवं जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि जीविका दीदियों ने अपने प्रदेश में विकास की जो नई मिसाल कायम कर सामाजिक परिवर्तन किया है. यह जटिल कार्य जीविका परियोजना के बिना संभव नहीं था. उन्होंने कहा कि जीविका परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े युवा-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जीविका के एक अहम योगदान को साबित करता है. उन्होंने कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन जिले विभिन्न प्रखंडों में भी किया जाना चाहिए. प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने कहा कि जीविका ने खासकर ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुधारने में बड़ी भूमिका निभाई है. जीविका से जुड़कर आज लाखों महिलाएं अपने आप को आत्मनिर्भर बना रही है. 1235 युवा-युवतियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर अपना-अपना निबंधन कराया. 170 युवा-युवतियों ने विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भी अपना-अपना निबंधन कराया. इस मेले में 17 कंपनी से जुड़े नियोक्ताओं ने भाग लिया. संचालन जीविका के प्रशिक्षण अधिकारी जितेंद्र कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन जीविका के बीपीएम इंद्र कुमार कांति ने किया. मौके पर जीविका जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत शंकर सिंह, जिला रोजगार प्रबंधक रितेश सुमुख, सीओ पल्लवी, मनरेगा पीओ अजीत कुमार, रंजन कुमार सिंह, कामिनी कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन