Samastipur News:प्रश्नपत्र बेचने के मामले में एचएम व दो शिक्षकों से जवाब-तलब
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 21 Nov 2025 5:54 PM
विद्यालय में पड़े अनुपयोगी प्रश्न पत्र को बिना किसी आदेश के बेचने के मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जिला शिक्षा विभाग जांच-पड़ताल में जुटी है.
Samastipur News:समस्तीपुर : विद्यालय में पड़े अनुपयोगी प्रश्न पत्र को बिना किसी आदेश के बेचने के मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जिला शिक्षा विभाग जांच-पड़ताल में जुटी है. गत वर्ष के शेष बचे प्रश्नपत्रों को भारी मात्रा में कबाड़ में बेचने के मामले में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय विशंभरपुर एलॉथ की प्रधानाध्यापिका प्रभा कुमारी, शिक्षक संदीप कुमार महतो एवं बलवीर कुमार राय से डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता प्रेमशंकर मिश्र ने जवाब-तलब किया है. बताते चलें कि प्रासांगिक मामले की जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरायरंजन को सौंपी गई थी. अपने जांच प्रतिवेदन में बीईओ सरायरंजन ने प्रधानाध्यापिका द्वारा विगत वर्ष के रक्षित प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका एवं अन्य सामग्रियों को बिना किसी आदेश के कबाड़ वाले के हाथों बेचे जाने की पुष्टि की है. जांच प्रतिवेदन पर संज्ञान लेते हुए डीपीओ माध्यमिक एवं साक्षरता ने विद्यालय की एचएम एवं दो शिक्षकों को स्पष्टीकरण भेजा है. बिंदुवार कारण पृच्छा में डीपीओ ने पूछा है कि किसके आदेश से विद्यालय द्वारा यह कदम उठाया है, प्रश्न पत्र जैसे संवेदनशील मामले में बिना जानकारी के कार्य करना क्या उचित है एवं कितने वर्ष पुराने विभागीय कागजातों को आपके द्वारा रद्दी माना जा जाता है? पूछा गया है कि क्यों नहीं इस अनियमितता के लिए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाये. इधर, डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने स्पष्ट रूप से सभी विद्यालय को अगाह करते हुए कहा है कि बिना किसी निर्देश के कोई कार्य न करे अन्यथा सूचना मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. डीईओ ने बताया कि स्पष्टीकरण की समीक्षोपरान्त ही आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










