Samastipur News:केएसआर कॉलेज में मना हिंदी दिवस समारोह

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:केएसआर कॉलेज में मना हिंदी दिवस समारोह

जनसंख्या की दृष्टि से हिंदी भाषा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है. इसीलिए इसको संविधान के द्वारा अविलंब राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना चाहिए.

विज्ञापन

Samastipur News:सरायरंजन : जनसंख्या की दृष्टि से हिंदी भाषा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है. इसीलिए इसको संविधान के द्वारा अविलंब राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना चाहिए. यह बात केएसआर कॉलेज सरायरंजन में आयोजित हिंदी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही. हिंदी विभाग के तत्व आवर्धन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ विपिन कुमार झा ने कहा कि हिन्दी के वैश्विक महत्व को देखते हुए सरकार के द्वारा हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा अवश्य मिलना चाहिए. समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश कुमार झा ने कहा कि आजादी के पचहत्तर वर्षों बाद भी देश की आत्मा संविधान, देश का हृदय न्यायपालिका और देश का शरीर संसद की भाषा आज तक अंग्रेजी होने से देश आज भी गुलामी की दासता से मुक्त नहीं हो सका है. विशिष्ट अतिथि डॉ गगनदेव चौधरी ने हिंदी को सर्वाधिक मधुर और वैज्ञानिक भाषा बताया. हिन्दी विभाग के प्रो शेखर प्रसाद चौधरी ने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों का हवाला देते हुए बताया कि संविधान में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की अनुशंसा की गई है लेकिन पूरी तरह से राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिये जाने से आज तक सभी सरकारों ने क्षेत्रीय विरोध के बहाने हिन्दी को राष्ट्रभाषा नहीं बनने दिया गया. प्रो हरे कृष्ण चौधरी, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ उषा कुमारी, प्रो मनोज कुमार झा, प्रो पवन कुमार चौधरी, डॉ सुवंश कुमार चौधरी, डॉ भरत राय, डॉ देवेन्द्र झा, आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन